कवर्धा में बड़ा बवाल: युवक की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया शव, ग्रामीणों ने घर भी जला दिया… मौके पर पहुंचे SP अभिषेक पल्लव से भी झूमाझटकी; गांव में भारी फाॅर्स तैनात

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर एक युवक को मारकर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। साथ ही मृतक युवक के घर को भी ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस कप्तान अभिषेक पल्लव पहुंचे, ग्रामीणों ने उन्हें भी गांव के अंदर घुसने से रोका। उनके साथ भी झूमाझटकी की चर्चा है। मौके के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना कवर्धा के रेंगाखार थाना क्षेत्र के लोहारीडीह गांव की बताया जा रही है। गांव वालों ने हत्या के शक में गांव के ही एक युवक की हत्या कर दी और घर को आग के हवाले कर दिया। आगजनी के दौरान घर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण घर में मौजूद लोगों के जिंदा जलने की आशंका है। साथ ही मृतक के घर को भी आग के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद मौके के लिए SP अभिषेक पल्लव रवाना हुये। यहां पर गुस्साएं ग्रामीणों ने SP को गांव के अंदर आने से रोका और उनके साथ झूमाझटकी भी की। मौके के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स रवाना किया गया है। साथ ही मामले को शांत कराने में पुलिस जुटी हुई है। इलाके में तनाव का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुकमा में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद : धर्मांतरित...

सुकमा। जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के पेंदलनार गांव में एक बुजुर्ग की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन...

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ का खतरा : 9 जिलों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। चक्रवात 'अर्नब' के बाद अब बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान...

कोरबा में मोबाइल को लेकर भाई-बहन के बीच विवाद...

कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद के बाद 17 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने...

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर की गिरफ्तारी : CM...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया दी...