CG – चाचा-भतीजा लापता: बारिश के चलते नदी नाले उफान पर… नदी में बह गए चाचा-भतीजा… SDRF की टीम तलाश में जुटी

CG

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। ये उफनती नदियां लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। अभी ताजा मामला बलरामपुर जिले के सासू नदी का है। घर वापसी के दौरान चाचा-भतीजा नदी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है। यह घटना पस्ता थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, लालसाय (55) और उनका भतीजा प्रभु (39) निजी काम से पस्ता गए हुए थे। वापसी में उफनती हुई सासू नदी को पार करते समय में वे तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...