पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर : दुर्ग, बालोद और धमतरी में 14 जगहों पर की चोरी, वारदात का तरीका जान रह जाएंगे हैरान

धमतरी। पुलिस ने धमतरी जिले में सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये चोर बगैर नंबर प्लेट के बाइक में घूम-घूम कर 14 गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लाख 21 हजार रुपए के जेवरात जब्त किया है। आरोपी ने साल 2023 से 2024 तक दुर्ग, बालोद, धमतरी जिले में चोरी की थी।

बिरेझर चौकी के ग्राम हथबंद में 31 अगस्त को किसान खेत गया था। इसी दौरान घर में घुसकर चोर ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दिया। जब किसान अपने घर लौटा तो घर में सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी से सोना-चांदी, कैश गायब था। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर चेहरे पे स्कॉर्फ लगाए जा रहा था। संदेही पंचराम निषाद उर्फ पंचू (37) को पकड़कर पूछताछ की गई है। आरोपी पंचराम उर्फ पंचु निषाद निवासी ग्राम चंदली थाना चंद्रपुर तहसील डबरा जिला सक्ती ने धमतरी, बालोद और दुर्ग जिले के 14 गांव में चोरी करना स्वीकार किया है।

इन जगहों पर की चोरी

आरोपी ने धमतरी जिले के ग्राम जोरातराई, चरमुडिया, बोडरा, मडेली, कुर्रा, मोहंदी, हथबंद में किसी का बेटा बनकर और किसी पति का दोस्त बताकर करीब 1 लाख 27 हजार 700 रुपए की चोरी की थी। वहीं बालोद जिला के ग्राम कलंगपुर, सकरौद में सोना चांदी जेवरात सहित 54 हजार 500 रुपए चोरी किया था। दुर्ग जिले के ग्राम उतई, रानीतराई, भनसुली, कामकान, सेलूद मानिकचौरी, अरमरीखुर्द, अण्डा रिसामा में सोने चांदी जेवरात सहित 1 लाख 51 हजार 500 रुपए चोरी किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...