दुर्ग जिले के हेल्थ डिपार्टमेंट में भर्ती: 25 मई तक कर सकते हैं आवेदन, इधर काउंसलर पद के लिए 11 को होगी कौशल परीक्षा

भिलाई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों पर आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला दुर्ग में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर डाक, साधारण पोस्ट, कुरियर के माध्यम से 25 मई 2022 तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा। सीधे आवेदन अथवा अन्य किसी माध्यम से आवेदन नही लिया जाएगा। विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाईट durg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

काउंसलर पद की कौषल परीक्षा 11 मई को
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग के अंतर्गत संविदा काउंसलर पद की कौशल परीक्षा हेतु सूची को जिले की वेबसाईट में अपलोड कर दिया गया है । पद की कौशल परीक्षा 11 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। कौशल परीक्षा हेतु पात्र अभ्यार्थी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहचान पत्र के साथ प्रातः 10.30 बजे आई.पी.पी.-6 पांच बिल्डिंग दुर्ग में उपस्थित रहें। विस्तृत जानकारी हेतु जिलें की वेबसाईट durg.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...