नंदिनी रोड में तोड़फोड़ से MLA की नाराजगी के बाद रातों रात भिलाई निगम को मिले नए कमिश्नर, नगरीय निकाय मंत्री और सीएम से रिकेश सेन की चर्चा के बाद हुआ निर्णय

भिलाई। नगर निगम भिलाई में कमिश्नर के स्थानांतरण बाद प्रभार मिलने के दो दिन में ही बगैर जानकारी की गई तोड़फोड़ कार्रवाई का बड़ा असर देखने को मिला है। इस मामले को लेकर नाराज़ विधायक रिकेश सेन की कल शाम नगरीय निकाय मंत्री और उप मुख्यमंत्री अरूण साव से व्यापक चर्चा है वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ कल रात हुई बैठक के बाद भिलाई नगर निगम को नए कमिश्नर दिए गए हैं। बता दें कि दुर्ग जिला में पदस्थ (अपर कलेक्टर) और उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे को भिलाई नगर निगम का कमिश्नर बना दिया गया है।

गौरतलब हो कि भिलाई में तात्कालीन कमिश्नर ने जिन फल व्यवसायियों और ठेले खोमचों को अन्यत्र व्यवस्थापन बाद मौके से हटाने कहा था उन्हें कल प्रभारी अधिकारी ने तोड़ फोड़ करवा कर दरकिनार कर दिया है। पूर्व सहमति के मुताबिक जहां फिलहाल तोड़फोड़ नहीं होनी थी वहीं बिना विधायक की जानकारी बुलडोजर चलवा दिए जाने का मामला गरमा गया था। विधायक रिकेश सेन ने नगरीय निकाय मंत्री और मुख्यमंत्री से तत्काल चर्चा कर इस मनमाने काम पर आपत्ति जताई नतीजतन श्री सेन कल शाम ही सीएम हाऊस से बुलावे पर इस मुद्दे पर डिस्कशन के लिए रायपुर पहुंचे और रात 1 बजे तक सीएम और डिप्टी सीएम से चर्चा के बाद बजरंग दुबे को भिलाई निगम का कमिश्नर बनाने का निर्णय लिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...