जन्मदिन पर वृक्षारोपण: शिक्षक और छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के संकुल अध्यक्ष ने सरकारी स्कूल में छायादार और फलदार पौंधा रोपा

कोरबा। जिले के हरदीबाजार पाली विकासखंड के अंतर्गत संचालित शासकीय माध्यमिक शाला मुरली संकुल केंद्र बोईदा के शिक्षक एवं छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के संकुल अध्यक्ष रमेश कुमार जांगड़े ने स्कूल के बच्चों, शिक्षकों,शाला प्रबंध समिति के सदस्यों की उपस्थिति में अपने जन्मदिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम के तहत छायादार एवं फलदार वृक्षारोपण किया गया एवं माध्यमिक शाला मुरली के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं स्पीड एवं मौखिक गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुमारी दिव्य प्रभा कक्षा आठवीं, बेस्ट केचर रेडर में कु.निशु कक्षा आठवीं, अनुशासन में विकास कुमार कक्षा आठवीं, चित्रकला बेस्ट पेंटर में कुमारी पल्लवी को मेडल प्रदान कर अपने जन्मदिवस को यादगार बनाया।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला संगठन मंत्री सत्य प्रकाश खांडेकर, जिला सह सचिव ओम प्रकाश खाण्डे ने रमेश जांगड़े को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।आगामी वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने वाले कक्षा छठवीं से आठवीं तक के मेधावी विद्यार्थीयों को संघ के द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर संस्था के प्रधान पाठक मनबोध सूर्यवंशी,संकुल शैक्षिक समन्वयक सत्य प्रकाश खांडेकर,शिक्षक शिशुपाल प्रभाकर, पुनाराम खूंटे,प्रकाश चंद्र भारद्वाज, शिवकुमारी कोराम पंच,नीला पावले,श्रीमती कंचन कंवर,कुमारी श्वेता पटेल, चंद्रमा पावले,सालिक राम ध्रुव, गोवर्धन प्रसाद पटेल, देव प्रसाद कोराम, दशरथ कंवर, रुकेश पटेल,विदेशी कंवर,शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष बिसाहिन बाई,अमर दास,दिलहरण पटेल गोविंद पटेल मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...

बिलासपुर बनेगा प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान मधुबन-जूना बिलासपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन...

भारतमाला मुआवजा घोटाला : ED ने की पहली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित भारतमाला मुआवजा घोटाला मामले में ED ने पहली गिरफ्तारी की है. ED ने अभनपुर के कारोबारी जयप्रकाश गांधी को गिरफ्तार...

रायपुर में होगा NHM कर्मचारियों का महासम्मेलन : 13...

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ द्वारा 13 जून को रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन...