छत्तीसगढ़: सरकारी स्कूल टीचर से घर में घुसकर बलात्कार: पंचायत का कर्मचारी टीचर के घर आया और कहने लगा – मैं तुमसे प्यार करता हूं… मना करने पर कर दिया रेप… महिला ने युवक को कमरे में ही किया बंद, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर। छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल की टीचर से रेप का मामला सामने आया है। यहां मामला कांकेर जिले से सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर महिला से रेप किया है। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी थी। मगर महिला ने किसी तरह से उसे घर के अंदर कमरे में ही बंद कर दिया। आखिरकार जब इस मामले की शिकायत पुलिस से हुई है, तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

इस केस में 37 साल की महिला टीचर ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने सरकारी क्वार्टर में अकेली थी। उस दौरान नगर पंचायत का कर्मचारी आशीष सरकार उसके घर पहुंचा था। महिला ने बताया कि आशीष जैसे ही घर आया वो कहने लगा कि मैं तुमसे प्रेम करता हूं। मगर जब उसने विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। पहले जान से मारने की धमकी थी। इसके बाद उससे रेप किया।

बताया गया कि वारदात के बाद शिक्षिका ने उसे किसी तरह से कमरे में बंद कर दिया और वहां से भाग निकली। फिर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। खबर लगते ही टीचर का पति और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। तब जाकर आरोपी को कमरे से बाहर निकाला गया था। लोक लाज के डर से महिला शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत पुलिस से उस दौरान नहीं की थी।

पहले भी कर चुका था छेड़छाड़
वहीं यह भी बताया गया कि महिला पखांजूर इलाके के ही किसी सरकारी स्कूल में पदस्थ थी। इससे पहले भी आशीष उसे परेशान किया करता था। उससे छेड़छाड़ भी करता था। इसी वजह से उसने आखिरकार आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पखांजूर से ही गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि वह नौकरी की वजह से यहां रहा करती थी। उसके पति के तबीयत खराब होने के कारण वह गांव में रहता है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...