स्पा सेंटर की आड़ में SEX रैकेट का खुलासा: स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा… पुलिस ने दी दबिश… आपत्तिजनक हालत में पकड़ाएं, 8 लड़कियों समेत 6 लड़के गिरफ्तार

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले नजीबाबाद क्षेत्र में एक स्पा और मसाज सेंटर से कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित करने के आरोप में नजीबाबाद पुलिस ने एक स्पा मैनेजर और 8 लड़कियां और 6 लड़के सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर अनैतिक तस्करी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके खिलाफ नजीबाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

एक विशेष सूचना पर एक आदमी ग्राहक के रूप में स्पा का दौरा किया और पाया कि स्पा में काम करने वाली महिलाएं सेक्स ट्रेड में शामिल हैं, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मिली सूचना के आधार पर एक आदमी गुरूवार को स्पा सेंटर में ग्राहक बनकर गया। जहां उसने देखा कि स्पा सेंटर में काम करने वाली महिलाएं सेक्स ट्रेड में शामिल हैं। जिसके बाद उसने पुलिस को सारी जानकारी दी।

कुल 29 लोग गिरफ्तार
सूचना मिलते ही बिजनौर और नजीबाबाद पुलिस समेत अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने शहर के कृष्ण टॉकीज के पास यूनिक मार्केट के ऊपर स्पा एंड मसाज सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने वहां मौजूद 15 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिसकर्मी ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों को गिरफ्तार किया। जो सेक्स रैकेट में लिप्त थे। पुलिस ने उन 15 लोगों के अलावा 6 लड़के और 8 लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है।

आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए महिला-पुरुष
पुलिस के मुताबिक छापे के दौरान उन्होंने स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। साथ ही मसाज सेंटर से कई अश्लील चीजें भी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि पिछले कई दिनों से पुलिस को स्पा सेंटर में गैरकानूनी गतिविधि के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...