छत्तीसगढ़ में 78 और नये पीएमश्री स्कूलों की मिली स्वीकृति: CM विष्णु देव ने प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री का जताया आभार, बोले – 78 नए पीएम श्री स्कूलों की स्वीकृति मिलना अत्यंत हर्ष का विषय

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 78 और नये पीएमश्री स्कूलों को स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। नये 78 स्कूलों की स्वीकृति के साथ ही प्रदेश में अब पीएमश्री स्कूलों की कुल संख्या 341 हो गयी है। खुद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रदेश में 78 नए पीएम श्री स्कूलों की स्वीकृति मिलना अत्यंत हर्ष का विषय है।

उन्होंने आगे लिखा है कि इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उत्कृष्ट विज्ञान प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, व्यावसायिक लैब्स की व्यवस्था होगी, जो छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों पर ले जाएगी। इससे पहले प्रदेश को 263 पीएमश्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 341 हो गई है। शिक्षा के क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का सहृदय आभार।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...