रायपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेनें रद्द, यहां देखें कैंसिल गाड़ियों की लिस्ट…

रायपुर. रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है। राजधानी रायपुर से गुजरने वाली 9 ट्रेनों को फिर रद्द किया गया है। भाटापारा–हथबंध सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग के रिलीविंग के लिए काम किया जा रह है। इस काम के लिए 26, 27 एवं 29 सितंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा। इसके चलते 9 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

1) दिनांक 26 को गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
2) दिनांक 26 एवं 29 को गाड़ी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
3) दिनांक 27 को गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
4) दिनांक 27 को गाड़ी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5) दिनांक 28 को गाड़ी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6) दिनांक 28 को गाड़ी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7) दिनांक 29 को गाड़ी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी।
8) दिनांक 29 को गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु स्पेशल रद्द रहेगी।
9) दिनांक 29 को गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ियां

1) 26 सितंबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस को 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी।
2) 26 सितंबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22894 हावड़ा-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस को 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां

1) 29 सितंबर 2024 को गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...