भिलाई के स्मृति नगर में 21 लाख की चोरी का मामला: 50 दिनों बाद इंटर स्टेट चोर गिरोह का एक मेंबर अरेस्ट… 5 आरोपियों ने मिलकर की थी चोरी, 4 फरार… जानिए मामला

भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में हुए 20 लाख रूपए से ज्यादा सोने-जेवरात की चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। स्मृति नगर चौकी पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में चोरी के मामले दर्ज हैं। घटना 3 अगस्त 2024 को स्मृतिनगर में एक सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात, तिजोरी, लॉकर की चाबी और नगद ₹43,000 समेत कुल ₹21 लाख की चोरी से जुड़ी थी।

प्रार्थी विवान यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनके घर से अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देशन और एसीसीयू प्रभारी तापेश नेताम एवं चौकी प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के नेतृत्व में आरोपी की तलाश शुरू की गई। बैंक खाता से जुड़े मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर आरोपी फैजान मलिक को बाफना टोल प्लाजा के पास संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान फैजान ने चोरी की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों का नाम भी उजागर किया, जिसमें दिलशेर अली, अरमान मलिक और फरार मुख्य आरोपी फहीम उर्फ फईम शामिल हैं।

आरोपी के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त वाहन, तीन मोबाइल फोन और मोबाइल की खरीदी की रसीद भी बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी वंदिता पनिकर और उनकी टीम ASI बी.एल. साहू, हेड कांस्टेबल मो. अहफाज खान, आरक्षक जयनारायण यादव, हर्षित शुक्ला, गोपाल लामा, म.आर. मधुबाला शर्मा, संतोष सोनी एवं एसीसीयु प्रभारी निरी. तापेश नेताम, सउनि पूर्ण बहादुर, आरक्षक उपेन्द्र सिंह, जुगनू सिंह, संतोष गुप्ता, पन्नेलाल का विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...