दुर्ग संभाग में फर्जी नक्सली गिरफ्तार, दो साथियों के साथ सरेंडर करने थाने पहुंचा था युवक, जानिए पूरा मामला…

बालोद. दुर्ग संभाग में पुलिस ने फर्जी नक्सली को पकड़ने में सफलता हासिल की है. दरअसल सरकार की पुनर्वास योजना का लाभ लेने बेरोजगार युवक अपने आपको नक्सली बताकर दो साथियों के साथ बालोद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने पहुंचा था. पुलिस तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

दरअसल छत्तीसगढ़ सरकार हाथ में हथियार थामें नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने लोन वर्राटू अभियान चला रही है. इसके तहत नक्सली विचारधारा को छोड़ आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की ओर से सहायता राशि व अन्य सुविधाएं दी जा रही है. इन्हीं योजनाओं का लाभ पाने की मनसा लिए बीजापुर जिले के रहने वाला बेरोजगार युवक बबलू उर्फ (मधु मोड़ियाम) अपने रिश्तेदार सुदेश उर्फ मनकू और मानपुर मोहला क्षेत्र के रहने वाले एक साथी ओमप्रकाश नेताम के साथ बालोद पहुंचा और पुलिस के समक्ष अपने आपको मानपुर मोहला कमेटी का नक्सली सदस्य बताकर कई नक्सली घटना में शामिल होने की बात कहते हुए आत्मसमर्पण करने की बात कही.

बालोद एडिशनल एसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया, बीजापुर के बबलू के साथ आए दो युवक उन्हें नक्सली साबित करने में लगे रहे. जब पुलिस मामले की छानबीन की तो पता चला कि बबलू उर्फ (मधु मोड़ियाम) की नक्सलियों से कोई संबंध नहीं है, बल्कि पुलिस को गुमराह कर पुनर्वास नीति योजना से मिलने वाली राशि व अन्य लाभ लेकर आपस में बांटने की योजना बनाकर नक्सली साबित करने पर तुला है. पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ 319(2), 6 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CGPSC Exam Postponed: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य में आयोजित होने वाली बहुप्रतीक्षित सूबेदार / उप निरीक्षक संवर्ग / प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को...

भिलाई: रूंगटा पब्लिक स्कूल की प्रदर्शनी में साकार हुई...

संजय रूंगटा ग्रुप द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक प्रदर्शनी ‘भारत : ज्ञान की शाश्वत यात्रा’ का आयोजन। जिला शिक्षा अधिकारी (दुर्ग) जगजीत धीर...

छत्तीसगढ़ से मानसून की पूरी तरह विदाई, इस सीजन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की पूरी तरह विदाई हो गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश के सभी जिलों से...

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED का बड़ा दावा, राजीव भवन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक,...