अजब-गजब मामला: बापू की जगह नोट पर अनुपम खेर! RBI की जगह रिसोल बैंक ऑफ इंडिया… सोने के व्यापारी को लगा डेढ़ करोड़ का चूना… जानिए क्या है पूरा मामला

अजब-गजब मामला

डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नोट पर महात्मा गांधी की जगह हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर की तस्वीरें छपी मिली हैं. अहमदाबाद पुलिस ने 500 रुपये के हजारों ऐसे नोट जब्त किए हैं, जिनकी कुल रकम 1 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है.

इतना ही नहीं, नोट पर ‘रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया’ की जगह ‘रिसोल बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा हुआ है. इन नकली नोट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर अब खुद अनुपम खेर ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी तस्वीर छपे नोट की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- ‘लो जी कर लो बात… कुछ भी हो सकता है!’

अनुपम खेर भी रह गए दंग
खुद बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर भी इस वायरल वीडियो को देख कर हैरान रह गए. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “लो जी कर लो बात! पांच सौ के नोट पर गांधी जी की फ़ोटो की जगह मेरी फ़ोटो???? कुछ भी हो सकता है!”

नोट पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जगह रिसोल बैंक ऑफ इंडिया तो लिखा है, साथ ही नोट के बंडल पर SBI का जो कागज लगा है, वो भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नहीं बल्कि Start Bank of India का नाम छपा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फ्रॉड के प्लानिंग लंबी है और गहराई से की गई है.

गुजरात के व्यापारी को नकली नोट देकर ठगा गया
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के अनुसार, नकली नोट एक सर्राफा व्यापारी मेहुल ठक्कर के पास से जब्त किए गए हैं. सर्राफा व्यापारी ने बताया कि उसको एक करोड़ 60 लाख रुपये की रकम कैश में दी जानी थी. एक व्यक्ति ने उसे बैग में कैश भर कर दिया. जब बैग खोला तो उसमें से नकली नोट निकले जिन पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर ती तस्वीर बनी हुई थी.

व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और अब पता लगाया जा रहा है कि ये नोट कैसे बने और इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन है? ये भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि नकली नोटों की छपाई कहां से हो रही है और ऐसे कितनी फेक करेंसी फैलाई जा चुकी हैं?

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...