भाजपा सदस्यता अभियान: घर-घर जाकर भाजयुमो कार्यकर्ता दिला रहे सदस्यता… जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के साथ जुटे BJYM कार्यकर्ता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतुत्व में चरोदा, कुम्हारी, सुपेला, रिसाली, मंडल द्वारा बूथ में घर घर जाकर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि हम सभी को पुनः भाजपा की सदस्यता स्वयं लेनी है और कार्यकर्ताओं और अन्य लोगो को भी भाजपा की सदस्यता दिलाना है। क्योंकि वर्तमान में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता शून्य कर दी गई है।

प्रत्येक 6 वर्ष में यह क्रम चलता है अब सभी को भारतीय जनता पार्टी का पुनः सदस्य बनना होगा। एक सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है प्रत्येक बूथ पर 200 लोगों की सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। भाजपा को विश्व की सबसे पार्टी बड़ी होने का गौरव प्राप्त है, जिसे बनाए रखने के लिए युवा मोर्चा संकल्पबद्ध है। दूसरे चरण 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक सदस्यता रथयात्रा 2024 निकाली जाएगी जो छह दिन तक भिलाई जिले का दौरा कर कॉलेजों, कोचिंग सेंटर, हॉस्टल शैक्षणिक संस्थानों, जिम, खेल मैदान, युवा समितियां, एनएसएस, एनसीसी, युवा मंडलियों के बीच में जाकर सदस्यता अभियान की गति को और बढ़ाने की योजना है।

जिस हेतु भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिले के मंडलों और बूथों तक जाकर सदस्य बनाने में लगे है। जिसमें मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, सुपेला मंडल महामंत्री तुगेन्द्र सिंह, भाजयुमो जिला सदस्यता अभियान प्रभारी सौरभ चटर्जी, जयंत शर्मा, सुभाष शर्मा, मंडल सदस्यता अभियान प्रभारी अर्पणा मुखर्जी, अंकित यादव, उमाकांत साहु, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, नरेंद्र निर्मलकर, डेकेश पटेल, समीर अग्रवाल, महामंत्री प्रवीण सिंह राजपूत, सुजीत, यादव संदीप पाली, गोविंद, श्रवण गुप्ता, अभिषेक पांडे, देवेंद्र,अभय चौबे, हरिश्याम तिवारी, नरेंद्र कोसे, शंकर ढीमर, तुलसी शुक्ला, राजू लाल नेताम मौजूद रहे। यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह 2026: नवगठित छात्र...

भिलाई: संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स (SRGI) के तत्वावधान में संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'अलंकरण समारोह-2026' (Investiture...

‘राष्ट्रहित सर्वोपरि’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस निर्णय को...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : शिवनाथ नदी के तेज...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी के छातागढ़ क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है। जन्मदिन मनाने पहुंचे दोस्तों के...

CG Crime : घर से निकालने का डर दिखाकर...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने उसके 37 साल के पिता...