शर्मनाक मामला! प्राइवेट पार्ट से खून, अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश… 4 साल की बच्ची से रेप कर आरोपी ने तीसरी मंजिल से फेंका नीचे… फिर हो गया फरार

शर्मनाक मामला!

क्राइम डेस्क। पंजाब के लुधियाना से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स पर 4 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंकने का आरोप है। हादसे के कारण बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद से ही परिजन सदमे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मौके से फरार हो गया था।

इस घटना से इलाके के लोग दहशत में है। घटना मंगलवार दोपहर शेरपुर के एक कॉलोनी में हुई। मोहल्ले में बच्ची खेल रही थी। आरोप है कि शख्स बच्ची को अपने तीसरे मंजिल के कमरे में ले गया और उसे अपने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसने बच्ची को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।

आरोपी ने जैसे ही बच्ची को नीचे फेंका, आवाज आई तो मोहल्ले के लोगों ने देख लिया। वहां लोग जमा हो गए। लोगों ने देखा कि बच्ची कंबल से लिपटी हुई थी। उसका काफी खून बह चुका था। वहां के एक निवासी के अनुसार, बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची थी मगर तबतक वह फरार हो चुका था। जानकारी के अनुसार, आरोपी करीब डेढ़ महीने पहले ही वहां रहने आया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी पास के किसी फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...