लेडी कलेक्टर का सिंघम अवतार: स्पा सेंटर का दरवाजा तुड़वाया… अंदर का नजारा देख, खुली रह गई आंखें… 4 युवतियां और 2 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले

लेडी कलेक्टर का सिंघम अवतार

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर से हैरान करने वाली खबर सामने आयी है. यहां कलेक्टर टीना डाबी अपनी टीम के साथ रेड मारने निकलीं थीं. जैसे ही वह स्पा सेंटर के बाहर पहुंचीं, तो पुलिस को देखते ही किसी ने भीतर से दरवाजा लगा दिया. इसके बाद IAS टीना डाबी ने एसडीएम को दरवाजा तोड़ने का ऑर्डर दिया. पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर जैसे ही भीतर दाखिल हुई तो सब चौंक गए. यहां से 4 युवतियों और 2 युवक आपत्तिजनक हालत में मिले. स्पा सेंटर में अवैध सेक्स रैकेट चल रहा था.

बाड़मेर शहर में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक स्पा सेंटर पर बुधवार को छापा मारा. ये छापा नवो बाड़मेर अभियान के तहत एक सफाई अभियान के दौरान हुआ. स्पा सेंटर में चार युवतियां और दो युवक मिले. आरोप है कि शहर में लंबे समय से पुलिस की मिलीभगत से स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम हो रहे हैं. बताया जा रहा है कि टीना को देखकर संचालक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसको देखकर टीना डाबी को शक हुआ और पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया.

जिला कलेक्टर टीना डाबी बाड़मेर में पदभार ग्रहण करने के बाद लगातार एक्शन में दिखाई दे रही हैं. शहर में सफाई व्यवस्था से लेकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के प्रयास कर रही हैं. ऐसे में बुधवार को शहर के सदर थाना इलाके के पास सफाई अभियान जारी था. कलेक्टर टीना डाबी अभियान का निरीक्षण करने पहुंची थीं. तभी शिकायत मिली कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम हो रहे हैं. जिसके बाद स्पा सेंटर पर रेड मारी गई.

बताया जा रहा है कि, अधिकारी स्पा सेंटर के अंदर पहुंचे तो अलग-अलग कमरों में चार युवतियां और दो युवक मिले. इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया. कोतवाली पुलिस ने चार युवतियों और 2 युवकों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने ले गई. जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में सूत्रों से जानकारी मिली है कि स्पा सेंटर के अंदर से कुछ MD और स्मैक के साथ शराब की बोतल भी बरामद हुई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...