CG – पति बना प्यार में रोड़ा, तो कर दिए हत्या: बॉयफ्रेंड संग आपत्तिजनक हालत में देख लिया पति ने… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पीट-पीटकर हत्या की… वारदात के बाद लाश को पहले बाड़ी में, फिर हाईवे किनारे दफनाया, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

CG

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले तो पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्या का खुलासा न हो इसके लिए आरोपियों ने लाश को पहले तो घर की बाड़ी में दफना दिया। फिर पुलिस से पकड़े जाने के डर से शव को कब्र से निकालकर दोबारा हाईवे किनारे ले जाकर दफना दिया गयाा। हत्या के इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला शोभा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ढोल सराई गांव निवासी रोहित मरकाम (33) की शादी करीब साल भर पहले पेंड्रा निवासी समारी बाई से हुई थी। समारी घर की इकलौती बेटी है। उसके पिता नहीं थे, इसके कारण रोहित सास की देखभाल करने के लिए अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहता था।

इसी बीच अगस्त महीने में नवाखाई में जब रोहित घर नहीं पंहुचा तो पिता पुनीत राम उसके ससुराल पहुंच गए। वहां उन्होंने बेटे के बारे में बहू से पूछा तो उसने बताया कि रोहित कमाने की बात कहकर करीब एक माह पहले आंध्र प्रदेश गया था, लेकिन अभी तक नहीं लौटा है।

बहू की बात सुनकर रोहित के पिता को यकीन नहीं हुआ। जब काफी कोशिशों के बाद बेटे का पता नहीं चला तो उन्होंने गांव वालों से रायशुमारी कर 2 दिन पहले थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने रोहित की जांच शुरू की और पत्नी समारी और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि पहले तो समारी बाई गोलमोल जवाब देती रही। संदेह होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछा तो समारी बाई ने बताया कि, उसका ध्रुवागुड़ी निवासी प्रकाश कश्यप से प्रेम संबंध है। रोहित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद वह हमारे प्यार में रोड़ा बन रहा था।

इसके बाद समारी बाई ने प्रकाश के साथ मिलकर रोहित को मारने की साजिश रची। दोनों ने मिलकर 15 जुलाई को रोहित की हत्या कर दी। रोहित के सिर, चेहरे और शरीर के कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। हत्या के बाद दोनों ने शव को पहले पेंड्रा गांव में ही बाड़ी में दफना दिया।

समारी बाई ने पुलिस को बताया कि रोहित के पिता लगातार पूछताछ करने लगे थे, जिससे वह घबरा गई। पकड़े जाने की डर से प्रेमी के साथ मिलकर उसने बाड़ी से शव बाहर निकाला और 20 किमी दूर नेशनल हाईवे किनारे दफना आए। इस दौरान कुछ बॉडी पार्ट्स वहीं छूट गए थे।

पुलिस ने बताया कि रोहित की पत्नी संदिग्ध थी। पूछताछ में बताए गई जगह पर गए, वहां से बॉडी के कुछ पार्ट्स बरामद हुए हैं। वहीं दूसरी जगह नेशनल हाईवे किनारे से आधा शव मिला है। बाकी शव बुरी तरह से सड़ चुका था। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मैनपुर SDOP बाजी लाल सिंह ने बताया कि मैनपुर तहसीलदार रमाकांत केवर्त और बीएमओ गजेंद्र नेगी की मौजूदगी में कब्र खोदकर लाश निकाली गई है। महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। उससे अभी पूछताछ की जा रही है। हत्या किस तरह से की गई और कैसे उसे दफनाया गया।

आरोपी प्रेमी प्रकाश कश्यप गांव पेंड्रा में गल्ले की करीब 3 साल से दुकान संचालित कर रहा था। समारी का घर उसकी दुकान के सामने ही है। इस दौरान रोहित की पत्नी से अफेयर हो गया, जो शादी के बाद भी चल रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शाला प्रवेश उत्सव में 60 बालिकाओं को मिली साइकिल,...

भिलाई। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल, ख़म्हारिया में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न...

खुद को ED अधिकारी बताकर पति-पत्नी ने की 6.82...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) का अधिकारी बताकर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति-पत्नी...

CG News : 9वीं के छात्र ने लगाई फांसी,...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो अब एक गंभीर विषय बन गया है। ताजा मामला...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिली है. रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री...