CG CRIME : पिज्जा हट कंपनी में 1.32 लाख रुपए का गबन, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर. पिज्जा हट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत आरोपी ने 1 लाख 32 हजार रुपए का गबन किया है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना पथरिया जिला मुंगेली ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिज्जा हट कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बैमा नगोई चौक पर पिज्जा हट का नया दुकान खोला गया है, जिसमें शिफ्ट मैनेजर के पद पर नागेशराव हुमने कार्यरत है। उसने पिज्जा बिक्री का प्राप्त नगद रकम 1 लाख 32 हजार रुपए को कंपनी के खाते में जमा ना कर स्वयं खर्च कर गबन किया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर पुलिस ने विवेचना में लिया। घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ आधिकारियों को अवगत कराया गया। फिर थाना प्रभारी सरकण्डा तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी नागेश राव हुमने का पतासाजी कर उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया, जिसके पर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...