मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन, सीनियर IAS और पूर्व MLA गिरफ्तार

मनी लॉन्ड्रिंग केस:

डेस्क। बिहार कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी संजीव हंस और RJD के पूर्व विधायक गुलाब यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की टीम ने संजीव हंस को पटना स्थित उनके सरकारी आवास गिरफ्तार किया है। वहीं गुलाब यादव को दिल्ली के एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया गया है। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव हंस को उनके काम के लिए 2023 में ‘टॉप 23 चेंजमेकर’ में शामिल किया गया था। लेकिन उन पर गंभीर आरोप भी लगते रहे हैं। बिहार बिजली मंत्रालय में कथित टेंडर घोटाले में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। हंस ऊर्जा विभाग में मुख्य सचिव थे।

अगस्त महीने में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में पहले भी छापेमारी की थी। जिसके बाद हंस का सामान्य प्रशासन विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव हंस के बेहद करीबी सहयोगी थे। ईडी ने हंस और यादव से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की थी।

बता दें कि कुछ महीने पहले ही गैंगरेप केस के आरोपी संजीव हंस और गुलाब यादव के पटना, पुणे, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, पंजाब समेत देश के दर्जन भर ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दोनों के खिलाफ पीएमएलए के तहत पहले से ही केस दर्ज कर रखा है। गुरुवार को फिर से छापेमारी हुई थी। हंस को शुक्रवार को पटना से गिरफ्तार किया गया है। जबकि यादव को मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों के तहत दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। ईडी के अधिकारियों ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया। फिर से इसके दानों आरोपियों को बेऊर जेल भेज दिया गया है।

दरअसल पिछले महीने ही संजीव हंस के खिलाफ अवैध तरीके से कमाई से जुड़े मामले का खुलासा हुआ था। ईडी के मुताबिक संजीव हंस ने मोहाली और कसौली में करोड़ों की बेनामी संपत्ति खरीदी है। संजीव हंस ने पंजाब के मोहाली में जमीन का एक बड़ा प्लॉट और हिमाचल के मोहाली के कसौली में चार आलीशान विला खरीदे हैं। जिसे बेनामी संपत्ति बताया गया है। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी काली कमाई के दस्तावेज मिले हैं।

हालांकि, संजीव हंस का करियर विवादों से भी अछूता नहीं रहा है। उन पर पूर्व विधायक गुलाब यादव के साथ मिलकर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गुलाब यादव ने उसे महिला आयोग का सदस्य बनाने का झांसा देकर होटल में बुलाया। फिर बंदूक की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आगे दावा किया कि उसका एक बच्चा है जो संजीव हंस का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...

रायपुर में सूने मकान पर चोरों का धावा :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। रावांभाठा के...