कैबिनेट के निर्णय से दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग के आश्रितों को मिल सकेगी अनुकम्पा नियुक्ति, CM साय बोले – अब किसी के साथ नहीं होगा अन्याय, आपके साथ हमेशा खड़ी है हमारी सरकार

रायपुर। हमें लम्बे संघर्ष के बाद आज यह सम्मान मिला है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री ने हमारी पीड़ा समझी और बड़ी राहत देने का काम किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय, रायपुर में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रितों ने मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को उन्होंने ग़जमाला पहनाकर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री साय ने भी सभी बहनों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के परिजनों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए निर्णय लिया गया था। दिवंगत शिक्षक पंचायत संवर्ग संघ के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे थे।

संघ के सदस्यों ने बताया कि दिवंगत शिक्षकों के परिजनों द्वारा पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में 300 से अधिक दिनों तक लगातार आंदोलन किया गया था, जिसमें उन्होंने अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन कर सरकार के सामने अपनी मांगे रखी थी। उनके लम्बे संघर्ष का सुखद परिणाम अब सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने दिवंगत शिक्षक पंचायत के परिजनों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने का रास्ता खोल दिया है।

इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, गौरी शंकर श्रीवास दिवंगत शिक्षक पंचायत कल्याण संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

8 बच्चों की मौत, 5 अब भी लापता :...

बिलासपुर। रायपुर के घरौंदा सेंटर में आठ बच्चों की मौत और पांच बच्चों के लापता होने के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कड़ा रुख...

अमित जोगी के वीडियो पर भड़के MLA राजेश मूणत...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।...

राहुल गांधी को विजय शर्मा की सीधी चुनौती :...

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस के लिए आमंत्रित करने वाले राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने साथ...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...