CG में हादसों का रविवार: आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही 3 युवतियों को ट्रेलर ने कुचला… मौके पर ही चले गयी जान… वाहन चालक फरार, इधर छात्रों को हाइवा ने रौंदा

CG

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से बड़ी खबर आ रही है। सक्ती जिले के ग्राम मुक्ताराज नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने तीन युवतियों को ठोकर मारते हुए कुचला है। जिनकी मौके पर ही मौत हुई है,वही चालक वाहन को लेकर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, सक्ती के बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम मुक्ताराज निवासी बिंदिया बरेठ (21), उसकी भाभी आकांक्षा बरेठ (22) और सहेली सीमा भैना (22) आरक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। जिसके लिए रोज सुबह दौड़ने के लिए जातीं थीं। रविवार सुबह करीब 5 बजे दौड़ लगाने के बाद सड़क किनारे पैदल चल रही थी।इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीनों को रौंद दिया। जिससे सभी ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वहीं, ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना बाराद्वार पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। वहीं, अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। इधर, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, सक्ती जिले के ही जैजैपुर थाना इलाके में भी पैदल चल रहे शख्स की बाइक से टक्कर हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्राम दतौद चौक के पास यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान सुराजी चंद्रा निवासी ठूठी के रूप में हुई है, जो दतौद में भागवत कथा सुनने गया था।

धमतरी में 2 छात्रों की मौत
धमतरी जिले में 2 छात्र समेत 3 लोगों को हाईवा ने रौंद दिया। हादसे में 12 साल के 2 छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक घायल है। तीनों मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हाईवा रेत लेने जा रहा था, टक्कर के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम भी किया। मामला केरेगांव थाना इलाके के ग्राम सलोनी का है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...