भिलाई। स्कूलों में रेडी टू ईट निर्माण कार्य में स्वसहायता समूहों से छीन लिया गया है। इसके विरोध में भारतीय जनता महिला मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है। आज SDM मुकेश रावटे द्वारा शासन के रेडी टू ईट निर्माण का कार्य स्वसहायता समूह की बहनों से छीनकर कृषि बीज विकास निगम को देने का दुर्भाग्यजनक निर्णय लिया गया है।
भारतीय जनता युवा महिला मोर्चा ने इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए रेडी टू ईट निर्माण कार्य स्वसहायता समूह की महिलाओं को दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया । ज्ञापन सौंपने वाली में महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रीति जाधव, महिला मोर्चा प्रभारी रीता सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम शुक्ला, महिला मोर्चा जिला महामंत्री, स्वाति साहू व कोषाध्यक्ष ज्योति मिश्रा शामिल थीं।