CG ब्रेकिंग: AC फटने से महिला सहित दो की मौत… ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में हुआ हादसा… ब्लास्ट इतनी तेज की टूट गए खिड़की के कांच

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एसी ब्लास्ट से दो लोगों की मौत हो गयी। घटना राजधानी रायपुर के रिहायशी कॉलोनी देवेंद्र नगर की है। बताया जा रहा है कि देवेंद्र नगर सेक्टर वन के ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में एसी ब्लास्ट हुआ है। घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, AC फटने से कमरे के अंदर धुआं भर गया। ब्लास्ट इतनी तेज था कि खिड़की के कांच तक टूट गए। दमकल कर्मियों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान आरिफ मंजूर खान (48) और ​​​​​​​मशरत खान (26) के रूप में हुई है।

स्थानीय पार्षद बंटी होरा ने बताया कि सेक्टर-1 में रेसिडेंशियल कम कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। इसमें ऑटोमेशन आर्ट कंपनी का दफ्तर है। इसी दफ्तर में ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट इतनी तेज हुआ है कि खिड़की के शीशे टूटकर नीचे जा गिरे। हादसे के समय एक महिला और एक पुरुष अंदर थे।

फायरकर्मी पहुंचे तो कमरे में धुआं भरा हुआ था। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। CSP सिविल लाइन अजय कुमार ने बताया कि, दफ्तर सेकेंड फ्लोर पर है। इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...