बदमाशों के हौसले बुलंद: रायपुर रेलवे स्टेशन में सरेआम हत्या, नाबालिग लड़के-लड़की ने युवक का रेता गला… लहूलुहान हालत में तड़पते आधा घंटा पड़ा रहा मृतक- मीडिया रिपोर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्टेशन में सरेआम हत्या की वारदात हुई है। दो नाबालिगों ने मिलकर चाकू से गला रेतकर एक युवक की हत्या कर दी है। आरोपियों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। मिली जानकरी के अनुसार, युवक के गले और सीने पर वार किया गया है। बताया जा रहा है कि, इनके बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद था, जिसे लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। मेदे रिपोर्ट्स के अनुसार, वारदात के आधे घंटे तक युवक तड़पते हुए जमीन पर लहूलुहान हालत पर पड़ा रहा, जिसके बाद GRP पहुंची। मृतक की पहचान रोमत जांगड़े उर्फ सलमान के रूप में हुई है।

GRP थाना प्रभारी जीएस राजपूत के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। प्लेटफार्म नंबर एक के पास एटीएम के सामने कुछ लोगों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। जब जीआरपी मौके पर पहुंची, तो वहां एक युवक लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था और चारों ओर खून फैला हुआ था। बताया गया कि रोमत जांगड़े सलमान की मौत हो चुकी थी।

सूत्रों के अनुसार, रिजर्वेशन बिल्डिंग की ओर से एक नाबालिग युवक और लड़की सलमान के पीछे दौड़ते हुए आए और उससे उलझने लगे। जब सलमान ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो दोनों ने चाकू निकाल लिया और उसके जांघ और पेट पर वार किया। इसके बाद, उन्होंने सलमान का गला काट दिया। जैसे ही गले पर चाकू लगा, तेज़ी से खून बहने लगा और सलमान जमीन पर गिर गया।

यह भी बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग मादक पदार्थ के प्रभाव में थे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। उनकी लड़ाई काफी देर तक चलती रही, लेकिन जीआरपी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। घटना के बाद, सलमान काफी देर तक लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा रहा और अंततः उसकी मौत हो गई। लगभग आधे घंटे बाद, जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तब उसकी लाश को मेकाहारा अस्पताल में ले जाया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...