शिवनाथ में डूबने से दो ममेरे भाइयों की मौत, परिवार में छाया मातम

भिलाई। भिलाई में दो ममेरे भाइयाें की शिवनाथ नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बोरसी न्यू छत्तीसगढ़ कॉलोनी के रहने वाले हैं। वे परिवार के अन्य लोगों के साथ दीपावली मनाने अपने ननिहाल नांदघाट सिमगा गए थे। नदी में नहाते समय एक का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने दूसरा भाई कूद गया, लेकिन दोनों डूब गए।

परिवारजनों से मिली जानकारी के मुताबिक ऋषभ श्रीवास्तव (24 वर्ष) पिता राजेश श्रीवास्तव (एमआर) और निवेश श्रीवास्तव (22 वर्ष) पिता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव दोनों ममेरे भाई हैं। नांदघाट ऋषभ का ननिहाल है। दीपावली मनाने परिवार के दो अन्य भाइयों के साथ चार लोग नांदघाट गए थे।

शनिवार को पिकनिक मनाने चारों शिवनाथ नदी तट गए थे। नहाते समय निवेश का पैर फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। निवेश को डूबता देख ऋषभ भी उसे बचाने के लिए नदी में उतर गया, लेकिन दोनों बाहर नहीं निकल सके। डूबने से दोनों की मौत हो गई। दोनों की अंतिम यात्रा 3 नवंबर को सुबह 11 बजे निवास स्थान से शिवनाथ नदी मुक्तिधाम के लिए निकलेगी। ऋषभ गुड़गांव में नौकरी करता था। निवेश सीए की पढ़ाई कर रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...