दामाखेड़ा में उपद्रव: विधायक भावना बोहरा ने की कड़ी निंदा, कहा- “दामाखेड़ा में कबीर पंथ के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब पर हुआ हमले की साजिश निंदनीय… सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई”

पंडरिया, बलौदाबाजार। बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में कबीर आश्रम में उपद्रव एवं कबीर पंथ के धर्म गुरु प्रकाशमुनि नाम साहेब के पुत्र नवोदित वंशाचार्य उदित मुनिनाम साहेब पर हमले की साजिश को कवर्धा जिले की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा का बयान सामने आया है। उन्होंने इस कृत्य को निंदनीय बताया है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम में उपद्रव करने वाले एवं उदित मुनिनाम साहेब पर हमले की साजिश करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि दामाखेड़ा में हुई घटना निंदनीय है। कबीर पंथ के नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब जी पर कुछ लोगों द्वारा मामूली बात को लेकर साजिश पूर्वक हमला करना और आश्रम में तोड़ फोड़ करना अत्यंत ही निंदनीय है। जो गुरु आमजनों में शांति का संदेश प्रवाह करते हैं और संत कबीरदास साहेब जी के संदेशों को प्रत्येक समाज तक पहुंचाते हैं उनके ऊपर हमला किया जाना गलत है।

उन्होंने आगे कहा कि दामाखेड़ा की घटना में जिस प्रकार से उपद्रव करने और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा साजिश रची गई उसे छत्तीसगढ़ सरकार ने बहुत ही गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही की और सुरक्षा तैनात करने के साथ ही 11 से अधिक आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी सर्वधर्म समभाव की भावना से हर समाज व व्यक्ति की सुरक्षा के लिए तत्पर है। सभी समाज की भावनाओं का सम्मान करना ही हमारी प्राथमिकता है और इस घटना में भी जो भी आरोपी हैं उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

भावना बोहरा ने कहा कि श्री प्रकाश मुनिनाम साहब व उनके सुपुत्र नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब ने हमेशा ही समाज मे एकता व सद्भावना का संदेश दिया है। महान संत कबीरदास जी के जीवन आदर्श का स्मरण करते हुए अपने संदेशों में आपसी भाईचारे तथा अपनी संस्कृति व सभ्यता को संजोने की बात जन-जन तक पहुंचाई है। ऐसे में एक धर्म गुरु के साथ ऐसी घटना करने वाले व्यक्ति केवल प्रदेश में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रहें हैं। अपने निजी लाभ के लिए लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहें। लेकिन छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार सभी धर्मों के प्रति संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने व प्रदेश में अराजकता फैलाने वाले ऐसे व्यक्तियों पर सरकार सख्ती से कार्यवाही करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...