दुर्ग में ट्रैफिक ASP ऋचा मिश्रा ने देर रात मारा छापा, अवैध रेत परिवहन करते 7 गाड़ियां जब्त

भिलाई। दुर्ग जिले में धड़ल्ले से नो एंट्री, अवैध और ओवर लोड रेत और खनिज परिवहन का खेल चल रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला ने पहली बार जिले में एक एएसपी रैंक की अधिकारी को जिले की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान सौंपी है। नव पदस्थ एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने देर रात 7 वाहनों को अवैध रेत परिवहन करते पकड़ा। उन्होंने सभी गाड़ियों को कुम्हारी थाने में जब्त कर खड़ा करा दिया है। वहीं गाड़ियों के ड्राइवर भाग खड़े हुए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात दुर्ग ऋचा मिश्रा देर रात औचक निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्ग भिलाई का भ्रमण करते हुए जामुल बोगदा पुलिया, कुम्हारी और अहिवारा मार्ग का दौरा किया। इस दौरान उन्हें रेत परिवहन करते ओवर लोड कई हाईवा दिखाई दिए। एएसपी ने इसकी जानकारी एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला को दी। इसके बाद उनके निर्देश पर माल लेकर जाने वाले सभी भारी वाहनों को चेक किया। इसके साथ ही कुम्हारी क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करने वाले 7 हाईवा और ट्रकों को रोका तो ड्राइवर गाड़ी खड़ी करके भाग खड़े हुए।

ऋिचा मिश्रा ने पुलिस बल को बुलाकर ट्रक ड्राइवरों को बुलवाया और ट्रकों को कुम्हारी थाने पहुंचवाया। वहां सभी गाड़ियों को खड़ा करके उनकी जांच की। जांच के दौरान किसी भी गाड़ी के पेपर कंप्लीट नहीं मिले हैं। सभी गाड़ियां ट्रैफिक और क्षेत्र के थानों की जानकारी में कई महीनों से रेत परिवहन कर रही थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...