CG – SI की मौत: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी पुलिस की गाड़ी… एक्सीडेंट में एसआई की दर्दनाक मौत, दो आरक्षक घायल… कानपूर से रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौटने के दौरान हुआ भीषण हादसा

CG

GPM। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां रेप के आरोपी को अरेस्ट कर लौट रही कोरबा पुलिस की टीम सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी है। हादसे में सब इंस्पेक्टर की जहां मौत हो गयी है, वहीं दो अन्य जवानों को चोटे आई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाने के एसआई विलायत हुसैन सहित पांच लोग एक मामले के आरोपी की पतासाजी में उत्तरप्रदेश के कानपुर जिले गए हुए थे। वहाँ से वापस लौटने के दौरान सुबह साढ़े 6 बजे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के पास स्थित गांव खंता पहुँचे ही थे कि सामने एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चलते तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित हो गई और कई मीटर घसीटते हुए पलट गई।

इस हादसे में सामने की सीट पर बैठे एसआई विलायत हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई और दो आरक्षक घायल हो गए। आरक्षक शैलेंद्र तंवर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रिफर कर दिया गया है। वहीं मृतक एसआई के शव का पोस्टमार्टम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...

भिलाई इस्पात संयंत्र में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की...

भिलाई नगर। भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए एक हादसे में 33 वर्षीय ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोक ओवन एवं कोल...