Raipur News : इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, रायपुर एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग, जांच में जुटे सुरक्षाकर्मी

रायपुर. रायपुर एयरपोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है. नागपुर से कलकत्ता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना मिली है, जिसके बाद तत्काल विमान की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. फ्लाइट में सवार सभी यात्री फिलहाल उतरे नहीं हैं. वहीं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी-कर्मचारी ने फ्लाइट की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट अपनी निर्धारित यात्रा के दौरान रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग के लिए उतरी, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों का कहना है कि बम की सूचना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत तत्काल कार्रवाई की गई। फ्लाइट की जांच की जा रही है. इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की...

CGPSC मेंस रिजल्ट को चुनौती देने वाली याचिका खारिज,...

बिलासपुर। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सीजी पीएससी मेंस परीक्षा के परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग को लेकर लगाई गई...

छत्तीसगढ़ में आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया...