दुर्ग में विकास के बढ़ते कदम: डामरीकरण से शहर की सड़कें होंगी पक्की, सौंदर्यीकरण से बदलेगी चौक-चौराहों की तस्वीर, विधायक वोरा बोले-डेवलपमेंट के लिए नहीं होगी फंड की कोई कमी, भूपेश सरकार का आभार

भिलाई। दुर्ग शहर मे सड़क नाली के लिए आवश्यक कार्यों के लिए 10 करोड़ की प्रारंभिक स्वीकृति सीएम भूपेश बघेल ने दी है। इसके लिए स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन चेयरमेन व विधायक अरुण वोरा ने उनका आभार जताया है। विधायक वोरा ने कहा कि शहर में लगातार चौमुखी विकास कार्य किया जा रहा है। इन स्वीकृत विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने निगम अधिकारियों से कहा गया है। साथ ही तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजें। विकास कार्यों की मंजूरी मिलने के बाद वार्डों में सड़क-नाली निर्माण के कार्य कराए जा सकें।
वोरा ने कहा कि शहर के जीई रोड, राजेंद्र पार्क से जेवरा चौक, रुआंबांधा से बोरसी सहित अन्य प्रमुख सड़कों का डामरीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। शहर के वार्डों के भीतर सड़क, नाली का निर्माण भी तेजी से कराया जाए। विकास कार्यों के लिए मिली करोड़ों राशि से सभी 60 वार्डों में जल्द विकास कराए।
पटरीपार में विकास कार्यों के अलावा मिनी स्टेडियम, कॉलेज, उद्यान सहित अन्य प्रमुख कार्यों के लिए चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव भेजने कहा है, ताकि इन कार्यों की स्वीकृति दी जा सके। विधायक ने निगम कमिश्नर व महापौर धीरज बाकलीवाल से राशि स्वीकृत के बाद प्रस्ताव भेजने व निविदा प्रक्रिया जल्द करवाने के साथ ही विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने कहा, ताकि जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके। उन्होंने ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का निर्माण समय सीमा में पूर्ण कराने निर्देश दिए हैं । साथ ही सतत मोनिटरिंग कर प्राथमिकता देने कहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...