मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज भी हो सकती है झमाझम बारिश, गरज-चमक के साथ अंधड़ और तेज हवाओं की भी संभावना

रायपुर। कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में मौसम के मिजाज थोड़े बदले-बदले से है। आज भी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ-साथ आंधी की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा तथा दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है। मौसम में इसकी वजह से बदलाव देखने को मिलेगा। आज प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज चमक के साथ एक-दो स्थानों पर अंधड की भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।

इससे पहले शनिवार की शाम भी छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश हुई थी। रायपुर सहित कई जिलों में कल दोपहर बाद ही आसमान में काले बादल घिर गये थे, जिसके बाद रायपुर में भी करीब एक घंटे से हल्की बारिश हुई थी। बारिश की वजह से देर शाम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...