नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 ड्रग्स के कारोबारी गिरफ्तार… पंजाब से लाते थे “चिट्टा”, एक आरोपी मर्डर केस में 15 साल काट चुका है जेल

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे संकल्प अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशे के कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब से नशे का मादक पदार्थ “चिट्टा” लाकर उसे दुर्ग में बेचते थे। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से करीब 1 लाख रुपये का नशीला पदार्थ बरामद किया। दुर्ग SP जीतेन्द्र शुक्ल ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी चब्बू अली और हरपाल सिंह नशे का मादक पदार्थ बेचने के लिए रायपुर के पास आए हैं। इसके बाद, पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी की। आरोपी चब्बू अली के पास 8 ग्राम और हरपाल सिंह के पास 6 ग्राम नशीला पदार्थ “हरोइन” मिला, जिसका कुल वजन 14 ग्राम था। इनकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

चब्बू अली पर पहले भी हेरोइन के मामले में जुर्म दर्ज हो चुका है, और वह मर्डर केस 15 साल की सजा काट चुका है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नशीले पदार्थों के कारोबार से संबंधित मामला दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक और एसीसी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपियों को अब न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...