विधायक देवेंद्र से मिले आंदोलनरत सीएम मेडिकल कॉलेज कर्मी: सरकारी अधिग्रहण के बाद निकाले कर्मी बहाली के लिए लगाए गुहार… MLA ने सीएम से मिलाने किया आश्वस्त, कर्मी बोले-पुलिस आतंकी की तरह कर रही व्यवहार

भिलाई। सरकारी अधिग्रहण के बाद सीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने महिला व पुरुष कर्मियों को काम से निकाल दिया है। निकाले गए महिला-पुरुष कर्मचारी विधायक देवेंद्र यादव से आज तड़के सुबह 6 बजे से उनके सेक्टर 5 निवास कार्यालय पहुंच गए। कर्मचारी अपनी आजीविका की समस्या के लिए लड़ाई पिछले 7 महीने से कर रहे हैं। काम बहाली को लेकर विधायक के पास पहुंचे थे।

लंबे इंतजार के बाद लगभग 10 बजे विधायक देवेंद्र यादव से कर्मचारियों का एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई, विधायक ने समस्या सुनने के बाद 30 अप्रैल को सीएम भूपेश बघेल से मिलने की बात कही। कर्मचारियों ने विधायक को अभी हाल ही में पंडाल में पुलिस प्रशासन की उपस्थिति को लेकर भी अवगत कराया कि किस प्रकार बड़ी संख्या में पिछले कुछ दिनों से पुलिस प्रशासन ने आंदोलन पंडाल को छावनी में तब्दील कर दिया है।

कर्मचारियों ने बताया कि उनका आंदोलन हमेशा से लोकतांत्रिक रहा है और कानून व्यवस्था का वे सम्मान करते हैं। फिर भी पुलिस प्रशासन उनके पीछे ऐसा लगा है जैसे आतंकी और क्रिमिनल के पीछे लगा रहता है। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की रक्षा का नारा लगाते हुए बाइक रैली निकालने की कोशिश की गई थी। इसे भारी संख्या में पुलिस प्रशासन ने पंडाल पर ही रोक दिया और इसके विरोध में कर्मचारियों को सड़क पर चिलचिलाती धूप में बैठना और लेटना पड़ा।

2013 से कार्यरत लगभग 100 की संख्या में कर्मचारी अपने संविलियन की मांग को लेकर पिछले 7 महीने से कॉलेज के बगल में पंडाल बनाकर आंदोलनरत हैं। जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष कलादास डहरिया ने बताया कि क्षेत्र की जनता अपने विधायक से मिलने के लिए बेशक उनके दरवाजे पर आ सकती है परंतु हमारे पीछे- पीछे पुलिस बल आया, जो बड़ी विडंबना की बात है।

विधायक से मुलाकात करने वालों में कर्मचारी धनुष कुमार साहू, देवराज साहू, अनीता साहू, सुमित परगनिया,श्याम सुंदर,शीला साहू, रुपेश, दुलीचंद, लीला देवांगन, ललित पटनायक, हुबलाल साहू, महेंद्र पटेल, विकास शर्मा, मोहिनी यादव ब लोकेश्वरी आदि शामिल थे।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...