छत्तीसगढ़ में अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल गेहूं, चना, मक्का, अलसी सहित विभिन्न फसलों की बोनी… किसानों को रबी फसल के लिए 112.28 करोड़ रूपए अल्पकालिक कृषि ऋण वितरित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष रबी फसलों के लिए 5.57 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी हैं। वहीं रबी फसल के किसानों को 0.73 लाख क्विंटल बीज और 0.67 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया गया है। इस वर्ष 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वर्ष 2024-25 में रबी फसलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस वर्ष विभिन्न रबी फसलों की बोनी के लिए 19.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके विरूद्ध अब तक 5.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं, चना, मटर, मक्का, अलसी सहित विभिन्न रबी फसलों की बोनी हो चुकी हैं, जो लक्ष्य का 29 प्रतिशत है। पिछले वर्ष के लिए 19.19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोनी का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि रबी वर्ष 2024-25 के लिए 2.89 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध 1.27 लाख क्विंटल बीज का भण्डारण कर 0.73 लाख क्विंटल बीज का वितरण किया गया है जो कुल भंडारण का 57 प्रतिशत है। इसी प्रकार इस वर्ष 4.65 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके विरूद्ध 3.79 लाख मीट्रिक टन भंडारण कर 0.67 लाख मीट्रिक टन खाद वितरण किया जा चुका है जो कुल भंडारण का 18 प्रतिशत है।

अधिकरियों ने बताया कि खरीफ सीजन की तरह रबी फसल के लिए भी प्रदेश के किसानों को अल्पकालिक कृषि ऋण देने का प्रावधान किया गया है। अब तक राज्य के किसानो को 112 करोड़ 28 लाख का कृषि ऋण वितरण किया गया है। गत वर्ष इसी अवधि किसानों को 76 करोड़ 26 लाख रूपये का कृषि ऋण वितरित किया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...