CG – गलत काम के लिए DFO बनाते हैं दबाव! महिला रेंजर ने लगाए गंभीर आरोप… दो साल से शोषण… CM तक पहुंची शिकायत

CG

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर जशपुर से आ रही है। यहॉं के वन मण्डलाधिकारी के विरुद्ध एक महिला रेन्जर ने काफी गंभीर आरोप लगाए गए है। महिला रेंजर द्वारा की गई शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल है।

आरोप है कि महिला रेंजर पर डीएफओ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब बनाते हैं। इस मामले मं महिला रेंजर ने अधिकारियों के अलावे मुख्यमंत्री, मंत्री व केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। महिला डीएफओ ने सीएम के कैंप कार्यालय में लिखित शिकायत दी है।

जानकारी के मुताबिक जशपुर वन मंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय पर आदिवासी महिला रेंजर के गंभीर आरोप पर सनसनी मच गयी है। शिकायत में लिखा गया है कि DFO जितेन्द्र उपाध्याय पर शारिरिक संबध के लिए दबाब बनाते हैं।महिला रेंजर ने सीएम समेत कई मंत्री व केंद्रीय मंत्री, DIG को शिकायत पत्र भेजा है।

शिकायत में कहा गया है कि 2022 में जब वो कुनकुरी में रेंज आफिसर के पद पर पदस्थ थी, तो डीएफओ ने कहा कि, तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो, इस दौरान उसके साथ गलत कार्य के लिए प्रपोज किया गया। जब महिला रेंजर ने इनकार कर दिया तो तत्कालीन विधायक से शिकायत कर कहा गया कि वो शासकीय कार्य के लिए सक्षम नहीं है। ये मामला 2022 का था। महिला रेंजकर अपने शिकायती पत्र में ये कहती है कि लगातार डीएफओ की प्रताड़ना बढ़ती जा रही है। विधानसभा चुनाव के पहले डीएफओ ने उसे धमकी दी थी कि वो अपना तबादला कुनकुरी से मनोरा करा लो, नहीं तो यूडी मिंज के दोबारा विधायक बनते ही उसके लिए मुश्किल हो जायेगी। जिसके बाद महिला ने अपना तबादला मनोरा करा लिया।

आरोप लगाया गया है कि मनोरा के साथ-साथ उसे जशपुर का भी प्रभार दिया गया था। एक दिन रेंजर को डीएफओ ने अपनी इनोवा कार में बैठाकर लोदाम क्षेत्र की तरफ ले गये। इस दौरान डीएफओ ने उसके साथ गलत हरकत की। साथ ही धमकी भी दी, कि अगर किसी को कुछ बताया तो बर्खास्त करा दूंगा। यही नहीं शिकायत में ये भी कहा गया है कि वो प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या भी कर सकती है। महिला रेंजर ने डीएफओ के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...