चलती एम्बुलेंस में दुष्कर्म: घूमने जाने का कहकर बहन ने बुलाया, पानी का बहाना कर उतर गई एम्बुलेंस से… जीजा ने 3 बार किया रेप… 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में मामा भी शामिल

चलती एम्बुलेंस में दुष्कर्म

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक नाबालिग युवती से एंबुलेंस के अंदर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मऊगंज में चलती एंबुलेंस में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म किया गया है। आरोप पीड़िता के मामा के दामाद यानी जीजा पर है। वारदात 22 नवंबर को हनुमना थाना इलाके की है।

नाबालिग ने 25 नवंबर को 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई। इनमें मामा, उसकी बेटी, दामाद और एंबुलेंस ड्राइवर शामिल हैं। 27 नवंबर को जीजा और एंबुलेंस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, मामा और उसकी बेटी की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, 22 नवंबर को जननी एक्सप्रेस के ड्राइवर पंडित को हनुमना थाना इलाके के लासा गांव से मरीज लेने के लिए कॉल आया। पंडित एंबुलेंस लेकर निकला तो उसका दोस्त राजेश केवट और उसकी पत्नी मंजू केवट भी साथ हो लिए। लासा गांव में ही मंजू का मायका है।

पीड़िता ने एफआईआर में बताया- 22 नवंबर की शाम मामा रामायण केवट की छोटी बेटी मंजू मेरे पास आई और अपने घर चलने के लिए कहा। मैं उसके साथ चली गई। वहां एक एंबुलेंस खड़ी थी। इसमें मामा रामायण केवट, उनकी बड़ी बेटी मनीषा, दामाद राजेश और ड्राइवर पंडित बैठे थे।​​​​

मंजू ने अपनी दीदी मनीषा की ननद के घर घूमने जाने की बात कही। मैं तैयार हो गई। मैं और मंजू एंबुलेंस में पीछे की सीट पर बैठे जबकि जीजा राजेश और मामा रामायण ड्राइवर पंडित के पास आगे बैठ गए। थोड़ी दूर पहुंचकर मंजू पानी लेने की बात कहकर एंबुलेंस से उतर गई। जीजा राजेश पीछे आकर मेरे पास बैठ गए।

ड्राइवर एंबुलेंस को पहाड़ी की तरफ ले गया। रातभर में राजेश ने मेरे साथ तीन बार दुष्कर्म किया। सुबह करीब 5 बजे तीनों मुझे घर के पास छोड़कर चले गए। मैंने अपनी मां को इस बारे में बताया, तब उन्होंने लोक-लाज के डर से चुप रहने को कहा। हिम्मत करके 25 नवंबर को थाने पहुंचकर एफआईआर कराई।

हनुमना थाना प्रभारी अनिल काकड़े ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर राजेश केवट और एंबुलेंस ड्राइवर पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। रामायण और मंजू की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग पांडे ने कहा, ‘वारदात में इस्तेमाल एंबुलेंस जब्त की गई है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...