भिलाई नगर। श्रीराम जन्मोत्सव समिति की आवश्यक बैठक आज सेक्टर -9 में आयोजित की गई, जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और संत चिन्मय कृष्णादास जी की अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी पर आक्रोश जताया गया। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समिति 3 दिसंबर को दोपहर 2:00 बजे दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक पर सर्वसमाज द्वारा आयोजित हिंदू आक्रोश रैली और धरना प्रदर्शन में शामिल होगी। जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों और इस्कॉन के संन्यासी चिन्मय कृष्णदास जी की गिरफ्तारी और उनके साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार का विरोध किया जाएगा। पाण्डेय ने सभी रामभक्तों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिकतम संख्या में शामिल हों और अपनी उपस्थिति से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के प्रति अपना समर्थन दिखाएं। बैठक में समिति के प्रांतीय महामंत्री बुद्धन ठाकुर, जिला अध्यक्ष मदन सेन, जोगिंदर शर्मा, महिला शाखा अध्यक्ष शीला बाघमारे, महामंत्री मेघा कौर, उपासना साहू, मेवालाल यादव, पार्षद शकुंतला साहू, राजकुमार साव, रूपेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक संपन्न: संत चिन्मय कृष्णादास की गिरफ़्तारी पर आक्रोश, 3 दिसंबर को मनीष पाण्डेय होंगे आक्रोश रैली में शामिल

खबरें और भी हैं...संबंधित
कम टैक्स के चक्कर में न भरें गलत ITR:...
Aditya -
भिलाई। आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करते समय केवल टैक्स कम करने पर ध्यान देना भविष्य में भारी पड़ सकता है। अधूरी जानकारी और गलत...
रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...
Aditya -
रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...
साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...
Aditya -
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...
Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...
दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...
