लखोली बैगा पारा की पार्षद दुलारी साहू ने कलेक्टर को लिखा पत्र, वार्ड वासियों को स्थाई पट्टा देने की रखी मांग

राजनांदगांव। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 34 लखोली बैगा पारा की कांग्रेस पार्षद दुलारी बाई साहू ने कलेक्टर संजय अग्रवाल को पत्र लिखकर वार्ड वासियों को स्थाई पट्टा प्रदान करने की मांग की है। साहू ने बताया कि 1992 में वार्ड के गरीबों को अस्थाई पट्टा सिर्फ 1 साल के लिए दिया गया था। इसके बाद पट्टा का नवीनीकरण सालों बाद भी नहीं हुआ है। अतः करीब 400 झुग्गी झोपड़ी वासियों को स्थाई पट्टा प्रदान करने की मांग की है। पार्षद साहू ने कलेक्टर को बताया है कि स्थाई पट्टा नहीं होने से वार्ड के गरीबों को जरूरतमंद होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास योजना का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। अगर स्थाई पट्टा हो जाए तो गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा होगा और उनके घर खुशहाली आएगी।

पार्षद साहू ने आगे बताया कि हम समस्त जनता जो कि संतोषी नगर वार्ड कं- 35 लखोली राजनांदगाँव निवासी है हम विगत 30 वर्षों से निवासरत है हमे जमीन का पट्टा वितरण नही किया है। हमें 1 वर्ष सन 1992 में अस्थ्यी पट्टा प्रदान किया है। जो कि अभी तक नवीनीकरन नहीं हुआ है लगभग 400 खापरा छानी बस्ती है जो की अभी तक स्थायी पट्टा प्रदान नहीं किया गया है जिसके कारण हमें प्रधान मंत्री आवास की लाभ नहीं ले पा रहे है। जिससे आम जनता में आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने इस संदर्भ में महोदय जी को आपना उचित निर्णय ले कर हम समस्त आम जनता को सहयोग प्रदान कर घर का स्थाई पट्टा शीग्र देने की मांग की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...