CG – IPS का सस्पेंशन खत्म: लोहरीडीह केस में किया गया था निलंबित… राज्य सरकार ने दोषमुक्त किया… अब बनाए गए पीएचक्यू में AIG

CG

रायपुर। आईपीएस विकास कुमार का सस्पेंशन राज्य सरकार ने समाप्त कर दिया है। जांच में उनके खिलाफ कोई मामला नहीं पाया गया है। आपको बता दे कि, विकास 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। घटना के समय वे कवर्धा के एडिशनल एसपी थे।

करीब ढ़ाई महीने बाद अब उन्हें पोस्टिंग दी गयी है। सस्पेंशन रद्द करने के आदेश में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक के प्रतिवेदन में विकास कुमार के कार्यों में अनियमितता और लापरवाही नहीं पायी गयी है। जिसकी वजह से उनका निलंबन रद्द किया जाता है। आपको बता दें कि कवर्धा के लोहारीडीह में प्रशांत साहू की पुलिस अभिरक्षा में मौत हो गयी थी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मौके पर पहुंचे गृहमंत्री ने मौके पर ही आईपीएस विकास कुमार को सस्पेंड करने की जानकारी मीडिया को दी थी। उन्होंने कहा था कि प्रथम दृष्टिया अधिकारी इस मामले में दोषी दिखते हैं, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है। अब करीब ढाई महीने के बाद उनका सस्पेंशन रद्द कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : एक ही घर में महिला और...

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।...

पूर्व महापौर के भतीजे शोएब ढेबर पर फिर FIR;...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रसूख और विवादों का पुराना नाता एक बार फिर सुर्खियों में है। शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे और पूर्व...

CG – सेंट्रल जेल में रेप के आरोपी ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। रायपुर सेंट्रल जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।...

बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी...