सरकारी जमीन पर बनाया बाउंड्रीवाल, सीमांकन के बाद आयुक्त ने जारी किया नोटिस… कहा- खुद से कब्ज़ा हटा लो नहीं तो होगी बेदखली

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम के वार्ड 28 वी आई पी नगर स्थित नहर किनारेसरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस देते हुए कब्जा स्वतः हटाने कहा है। निर्धारित समय के बाद निगम के अधिकारी बेदखली अभियान चलाएंगे। रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने शक्ति विहार , वीआईपी नगर और मैत्री नगर क्षेत्र का भ्रमण की।

इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के नहर किनारे खाली जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने निर्देश दिए। आयुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए है कि अतिक्रमण करियों को नोटिस देते हुए समझाइश दे कि वे स्वतः कब्जा हटा ले, अन्यथा निगम अतिक्रमण हटाएगा। भ्रमण के दौरान पार्षद डॉ सीमा साहू, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी बृजेन्द्र परिहार उपस्थित थे।

आयुक्त ने निर्देश दिए है कि जमीन मुक्त होने के बाद सी सी रोड का निर्माण करने प्रस्ताव बनाया जाए। वहीं नहर किनारे सौन्दर्यी करण करने प्लान बनाए। इससे वार्ड की सुंदरता बढ़ जाएगी। नहर किनारे के रहवासी आसपास के खाली जमीन पर कब्जा कर चुके है। सरकारी जमीन और नहर की जमीन कितना है इसे पता करने सीमांकन कराया जाएगा। इसके लिए निगम ने तहसीलदार को पत्र लिखा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...