पेट्रोल पंप में लूटपाट, कैश और दो मोबाइल लेकर भागे चार नकाबपोश बदमाश

भिलाई। मेड़ेसरा स्थित बोथरा पेट्रोल पंप में बीती रात चार नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी पंप में बाइक और स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बहाने पहुंचे। इसके बाद कैबिन में घुसकर एयर गन और चाकू की नोक पर 28 हजार कैश और दो मोबाइल लूटकर भाग गए। पंप पर लगे सीसीटीवी में वारदात कैद हो गई। पुलिस ने धारा 309(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

नंदिनी थाना पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के कैशियर छत्रपाल साहू (18 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बीती शाम उसके साथ गोपाल साहू पेट्रोल पंप में डयूटी पर था। रात करीब 10 बजे पंप को बंदकर ऑफिस में वे लोग सो गए।

देर रात करीब पौने एक बजे स्कूटी और बाइक से 4 लड़के आए और आवाज लगाने लगे। ऑफिस का दरवाजा खोलकर गोपाल ने पंप बंद होने की बात कही तो दो लड़कों ने हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट की। अपने पास रखे चाकू और एयर गन को दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगे। फिर आलमारी के लॉकर को तोड़कर लगभग 28 हजार कैश और उनके और गोपाल की जेब में रखे मोबाइल को छीनकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मैनेजर को दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...