करोड़ों की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ : महंगी कारों को किराए पर लेकर चढ़ा दिया गिरवी, आरोपी गिरफ्तार, 23 कार जब्त

रायपुर. राजधानी में पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है. महंगे वाहनों को किराये में लेकर दूसरे को बेचकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी जगमोहन सिंह मशराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 23 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है. यह कार्रवाई रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना सिविल लाइन ने की है.

प्रार्थी त्रिलोक साहू ने 30 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह ट्रांसपोटिंग का काम करता है. उसके नाम से वाहन क्र. सीजी 04 पी.ए. 4525 स्वीप्ट डिजायर है, जिसे किराये में चलाता है. दो माह पूर्व अपने वाहन को जगमोहन सिंह मशराम को 25000 रुपए प्रतिमाह किराये पर विश्वास कर दिया था, जो करीबन डेढ़ महीने बाद 15,000 रुपए किराया दिया था. उसके बाद से अब तक कोई किराया नहीं दिया है, किराया मांगने पर आज कल में देता हूं कह कर टाल मटोल कर रहा है. कुछ दिनों बाद उसे पता चला कि जगमोहन सिंह उसके कार को किसी दूसरे को बेच या गिरवी रख दिया है. कार को दिखाने बोलने पर टाल मटोल करता रहा.

तेज प्रकाश देवांगन से भी स्वीप्ट डिजायर वाहन क्र. सीजी 04 एनव्ही 4761 को 25,000 रुपए मासिक किराये में लेकर, छत्रपाल साहू से मई 2024 मे उसके अर्टिका क्र. सीजी 22 आर 6316 को 35,000 रुपए मासिक किराया पर लेकर उन लोगों को भी कोई किराया नहीं दिया है. साथ ही जगमोहन सिंह मशराम द्वारा जयसिंग, राकेश नायक, दुर्गा प्रसाद, राकेश साहू, देवेन्द्र कुमार वर्मा, अक्षय नोनिया, रघुवीर साहू व अन्य लोगों से भी वाहन किराए में लेकर किराया ना देकर किसी अन्य को बेचकर हम सबके साथ धोखाधड़ी किया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने साइबर यूनिट और थाना प्रभारी सिविल लाइन को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम ने आरोपी की पतासाजी में जुटी और आरोपी जगमोहन सिंह मशराम को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपराध को अंजाम देना स्वीकार किया. आरोपी जगमोहन सिंह मशराम पिता नारायण सिंह मशराम उम्र 38 साल संत रविदास वार्ड, किसान राईस मिल के पास भाटापारा, जिला बलौदाबाजार का रहने वाला है. वर्तमान में वह बोरियाखुर्द, हाउसिंग बोर्ड कालोनी रायपुर में रह रहा था. आरोपी के कब्जे से 05 नग चारपहिया वाहन और उसके निशानदेही पर अन्य लोगों को बेचे एवं गिरवी रखे 18 नग वाहन कुल 23 नग चारपहिया वाहन जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 2,02,00,000 रुपए बताया जा रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...