भिलाई . संतोष रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज (रूंगटा आर-१) कैंपस में गुरुवार को देश-दुनिया की सभ्यता और संस्कृति एक मंच जीवंत हो उठी। आर-१ कैंपस के नेपाली स्टूडेंट्स ने अपना न्यू ईयर डे सेलिब्रेट किया। अपने वतन से दूर नेपाली स्टूडेंट्स को परिवार जैसा फील कराने कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इनके ट्रेडिशनल व्यंजन पकाए गए। नेपाल के साथ दुनिया के पांच देशों के स्टूडेंट्स इस खास मौके पर शामिल रहे। नेपाली स्टूडेंट्स ने सेलिब्रेशन में अपने टैलेंट का तडक़ा लगाया। गीत संगीत की महफिल जमी। नेपाली फोक डांस देखकर हर कोई गदगद हो उठा। नेपाली ट्रेडिशनल वेशभूषा में सज-संवरकर आए स्टूडेंट्स ने कई कल्चरल कार्यक्रम पेश किए। हॉस्टल के दोस्तों के साथ मिलकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत में नेपाली स्टूडेंट्स के साथ कॉलेज के ऑडिटोरियम में मौजूद सभी नेपाली राष्ट्रगान के सम्मान में दिल पर हाथ रखकर खड़े हुए। इसके बाद नेपाली स्टूडेंट्स ने खूब टैलेंट दिखाया। गिटार की धुन पर बॉलीवुड के सदाबहार गानों से लेकर पॉप और रॉक म्युजिक को आवाज दी। ड्रामा के जरिए मॉडन कल्चर से बदलते रिश्ते और परिवार का अहसास कराया। नेपाली स्टूडेंट्स ने शेरो-शायरी और खुद की लिखी हुई कविताओं के जरिए सबका दिल जीता। नेपाल के मौसम से लेकर परिवार पर केंद्रीत कविताओं ने स्टूडेंट्स को घर की याद भी दिलाई। यह नेपाली न्यू ईयर सेलिब्रेशन कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर राबिया खान के समन्वय में संपन्न हुआ।
रूंगटा आर-1 कैंपस के नेपाली स्टूडेंट्स ने सेलिब्रेट किया अपना न्यू ईयर, गीत-संगीत और फोक डांस में दिखा टैलेंट

खबरें और भी हैं...संबंधित
दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...
Aditya -
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...
छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...
Aditya -
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...
सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...
Aditya -
रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...
रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...
Aditya -
भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...
