रेलवे ने 6 ट्रेनों को किया रद्द, 3 का बदला रूट, देखें सूची…

दुर्ग। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर जम्मू तवी, चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल में अधोसंरचना कार्य का हवाला देकर 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके साथ ही तीन ट्रेनों का रूट भी बदल दिया है. रेलवे के मुताबिक, उत्तर रेलवे के जम्मू तवी स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग सहित अन्य सुरक्षा संबंधित काम कराने के लिए पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते 8 से 10 जनवरी के बीच अलग-अलग दिन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस सहित 4 ट्रेनों को रद्द किया गया है.

रद्द की गई ट्रेनें

20847 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस: 08 जनवरी को रद्द.
20848 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस: 10 जनवरी को रद्द.
12549 दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस: 07 जनवरी को रद्द.
12550 ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस: 09 जनवरी को रद्द.
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 04, 6 से 15 जनवरी तक रद्द.
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 05, 7 से 16 जनवरी तक रद्द.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

07052 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस: 7 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी.
07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल एक्सप्रेस: 8 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से राउरकेला-सिनी-चांडिल-मूरी-कोटशिला जंक्शन होकर चलेगी.
13425 मालदा डाऊन-सूरत एक्सप्रेस: 11 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से कोटशिला जंक्शन-मूरी-चांडिल-सिनी-राउरकेला होकर चलेगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...