CG – पत्रकार रहस्यमय तरीके से गायब: पुलिस को अपहरण की आशंका, ASP के नेतृत्व में बनी टीम तलाशी में जुटी

CG

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में एक पत्रकार के रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए है। इस खबर से सनसनी फैल गयी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है। इधर पत्रकार को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं गहरा रही है। जानकारी के मुताबिक बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात अचानक लापता हो गये। पुलिस अपहरण की आशंका जता रही है। उनके घर और शहर के आस-पास लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस मामले के एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया गया है। IG सुंदरराज पी का कहना है कि कुछ क्लू मिला है। जांच जारी है। मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

रात आठ बजे तक वो अपने घर में थे, सीसीटीवी में भी वो रात 8 बजे तक नजर आये हैं, लेकिन उसके बाद से ही उनका पता नहीं चल पा रहा है। लापता होने के संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाने में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस अधीक्षक बीजापुर द्वारा पत्रकार मुकेश चंद्राकर के लापता होने की सुचना मिलने पर तत्काल टीम गठित कर पतासाजी प्रारंभ की गई।

इस मामले में पुलिस 1 जनवरी की रात के पूर्व में मुकेश चंद्राकर के सम्पर्क में रहने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीम द्वारा पुछताछ कर रही है। पत्रकार की तलाश के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई है ।

जानकारी के मुताबिक पत्रकार की तलाश में अलग-अलग राज्यों में टीम भेजी गयी है। इधर बस्तर के पत्रकार कुछ अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। हालांकि पुलिस हर पहलूओं पर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...