CG में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, दाे लोगों की मौत

कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है. तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बांगो थाना अंतर्गत मदनपुर घाटी के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना में 35 वर्षीय गणेश प्रजापति और 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गोड दोनों एसईसीएल कर्मियों की मौके पर मौत हो गई. वहीं बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति घायल हो गए। श्याम लाल की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बांगो थाना पुलिस वाहन में फंसे शव को निकालने में जुटी है.

दूसरी घटना रिसदी रजगामार मुख्य मार्ग पर घटी, जहां तेज रफ्तार ओला स्कूटी ट्रैक्टर से जा टकराई. स्कूटी में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक युवक और तीन युवतियों में से एक की हालत गंभीर है. घायलों को 108 की मदद मेडिकल कॉलेज लाया गया है, जहां उपचार जारी है. घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दे दी गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

भाजपा घेराव के दौरान हिंसा का केस दर्ज, कांग्रेस...

रायपुर। भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद और हिंसा के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। खम्हारडीह थाना...