नगर पालिका निगम रिसाली में बार-बार विशेष सम्मेलन का स्थगन? पार्षद धर्मेंद्र भगत ने उठाए सवाल… कहा- शहर सरकार किसी भ्रष्टाचार में लिप्त है?

रिसाली, दुर्ग। रिसाली शहर सरकार द्वारा बार-बार विशेष सम्मेलन के स्थगन पर पार्षद धर्मेंद्र भगत ने सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि, “आखिरकार, किस वजह से शहर सरकार और सभापति के बीच सहमति नहीं बन पा रही है? यह एक बड़ा सवाल बन गया है कि क्या शहर सरकार किसी भ्रष्टाचार में लिप्त है, जिसे पर्दे के पीछे छुपाने की कोशिश की जा रही है। नगर पालिका निगम रिसाली में पिछले डेढ़ साल से कोई सामान्य सभा नहीं हो पाई है। यह खींचतान किस कारण हो रही है, यह एक बड़ा प्रश्न बनकर सामने आ रहा है। क्या नगर निगम अपने अधिनियम 1956 के तहत कार्य करेगा, या शहर सरकार ने इसे अपनी मर्जी से चलाने का मन बना लिया है?” यह सवाल नगर पालिका निगम रिसाली के पार्षद धर्मेन्द्र भगत ने उठाए हैं, जो वार्ड 23 से प्रतिनिधित्व करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भारतमाला घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई : EOW ने...

धमतरी। भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने धमतरी शहर के आमापारा स्थित ठेकेदार दीपेश गांधी के निवास पर दबिश दी।...

सेलुद के पूर्व उप सरपंच ने फांसी लगाकर की...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलुद गांव के पूर्व उप सरपंच तारेंद्र बंछोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक...

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...