मकर संक्रांति पर कैंप 1 हनुमान मंदिर में हुआ रामचरित मानस पाठ और रुद्राभिषेक, वयोवृद्ध डॉ. मिथिला शरण का शाल-श्रीफल से किया गया सम्मान

भिलाई नगर। संकट मोचन हनुमान मंदिर कैंम्प 01 परिसर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सनातन धर्म में विशेष महत्व रखने वाले इस त्योहार पर लोगों ने स्नान-दान और पूजा-पाठ के साथ दिन की शुरुआत की। खिचड़ी भोग का विशेष आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आचार्य पं. ओमप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि इस दिन सूर्य देव का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश होता है, जिसे मकर संक्रांति कहा जाता है। प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में भी मकर संक्रांति पर खिचड़ी बनाने और खाने की परंपरा का विशेष उल्लेख मिलता है।

सर्दियों में शरीर को आवश्यक ऊर्जा देती है खिचड़ी

आचार्य पंडित ओमप्रकाश द्विवेदी के अनुसार, खिचड़ी का संबंध भगवान सूर्य और शनि देव से जुड़ा हुआ है। विश्वास है कि इस दिन खिचड़ी बनाने और खाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। दाल, चावल और हरी सब्जियों से बनी खिचड़ी न केवल सुपाच्य होती है, बल्कि सर्दियों में शरीर को आवश्यक ऊर्जा भी प्रदान करती है।

आचार्य पंडित ओमप्रकाश द्विवेदी के सानिध्य में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर संकट मोचन हनुमान’ मन्दिर कैम्प 01 के प्रांगण में विगत वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राम चरित मानस पाठ एवं भगवान आशुतोष का रुद्राभिषेक, हवन एवं भण्डारा का आयोजन किया गया, जिसमें शहर व क्षेत्र के सैकड़ों लोग हनुमान जी का दर्शन कर कृतार्थ हुए। अभिषेक एवं आहुति देकर प्रसाद भी ग्रहण किया।

इस पुनीत पर्व में वयोवृद्ध डाॅ. मिथिलाशरण द्विवेदी का श्रीफल शाल का बाबू वृजकिशोर के चारों भाइयों ने सम्मान किया। आचार्य पं. ओमप्रकाश द्विवेदी एवं उनके अनुज डाॅ. सत्यप्रकाश द्विवेदी ने वैदिक मंत्र से पूजा-पाठ सम्पन्न कराया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...