रिसाली निगम में CM साय ने किया 6 करोड़ 16 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन… निगम के सभागार में हुआ वर्चुअल कार्यक्रम

रिसाली। छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के कुछ घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भूमि पूजन और सम्मान समारोह में शामिल हुए। रायपुर में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने सभागार में स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। मुख्यमंत्री ने वर्चुवल रूप से स्वीकृत कार्यों का भूमि पूजन किया। विकास कार्य के लिए विधायक ललित चंद्राकर की अनुशंसा पर शासन ने 6 करोड़ 16 लाख 99 हजार रुपए स्वीकृत किया है।

आयुक्त मोनिका वर्मा ने बताया कि सभी स्वीकृत 50 कार्य अधो संरचना के है। प्रदेश स्तर पर हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साहू ने वर्चुअल कार्यक्रम में भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में अतिथियों को सुनने स्क्रीन लगाया गया था। इस अवसर पर सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद विलास बोरकर, विधि यादव, माया यादव, रमा साहू, ममता सिन्हा , मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू व राजू ज़ंघेल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...