जैन समाज वैशाली नगर के युवाओं ने बढ़ाए मदद के लिए हाथ, सूर्या नगर आगजनी के प्रभावितों को बांटे कपड़े

भिलाई। केम्प 2 के फल मंडी के पास सूर्या नगर में आगजनी की घटना ने सबके दिल को झकझोर दिया है। जिला कलेक्टर डॉक्टर नरेंद्र भुरे व भिलाई निगम प्रशासन की सामाजिक संगठनों व समाजसेवकों से मदद के लिए अपील की गई। इस अपील के बाद सामाजिक संगठनों के साथ समाजसेवक मदद के लिए आगे आ रहे है।

बता दे आगजनी में बस्तीवासियों के कपड़े सहित खाद्य व अन्य जरूरत की सामग्री जलकर स्वाहा हो गई। प्रभावितों के तन ढकने के लिए कपड़े का अभाव हो गया था। उनकी यह समस्या शहर के युवाओं से नहीं देखी गई और अपने मित्र मंडलियों से मिलकर मदद की ठानी और आपस मे राशि इकट्ठा कर नए कपड़े लिए और प्रभावितोबके बीच जाकर बांटे।

जैन समाज वैशाली नगर, पृथ्वी राज जैन, आदेश जैन, मयंक जैन, केतन जैन, अक्षय जैन, रौनक जैन, यश जैन व लोकेश जैन ने प्रभावित गरीबों को कपड़े वितरित किए। कपड़े पाकर प्रभावित महिला, पुरुष व बुजुर्गों के चेहरे खिल गए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...